{"_id":"3298e983da7efcb7562c2908d07c4378","slug":"three-with-policemen-killed-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। गागलहेड़ी में देहरादून हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के चलते सड़क पर जाम लग गया। जाम खुलवाने में जुटे पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रहे एक युवक से पहले बदसलूकी की और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध लोग थाने पहुंच गए और हंगामा किया। उधर देहात कोतवाली क्षेत्र में खनन सामग्री लदा ट्रक पलट जाने से एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई।
जबकि छुटमलपुर में दून हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार हेड कांस्टेबिल को कुचल दिया। जिससे कांस्टेबिल की मौके पर ही मौत हो गई। गागलहेड़ी में देहरादून हाईवे पर रविवार की सुबह रोडवेज बस और ट्रक (10 टायरा) में भिड़ंत हो गई। इसमें रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के चलते सड़क पर जाम लग गया। देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात किसी समय बेहट रोड के गांव माटकी
विज्ञापन
में बजरी से भरा एक ट्रक सड़क किनारे पलटा खा गया। इससे ट्रक में सवार एक
व्यक्ति की दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
जाम खुलवाने में जुटे पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रहे एक युवक से पहले बदसलूकी की और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध लोग थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मामला संज्ञान में आते ही प्रशिक्षु आईपीएस और सीओ सदर सुनीति ने पुलिसकर्मी को लाइन में भेज दिया और होमगार्ड की रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट को भेज दी है।
देहरादून हाईवे पर कैलाशपुर के पास सहारनपुर की ओर जा रही उत्तराखंड रोडवेज बस और सामने से आ रहे लोडेड ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। वहां रोडवेज बस चालक रणधीर निवासी ढाटापट्टी थाना भगवानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें राजकुमारी रहनुमा और रेहान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ चोटिल लोगों को मौके पर ही इलाज दिया गया। तीन अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसमें ट्रक चालक गुलशेर निवासी बेहट भी शामिल हैं।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस और होमगार्ड्स की टीम जाम खुलवाने में जुटी थी। उसी दौरान हरौड़ा निवासी युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था तो एक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। उसके विरोध पर पीछे खड़े होमगार्ड ने उसकी लाठी से पिटाई कर दी। इसकी भनक लगते ही क्षेत्रीय सपा नेता मुनव्वर, मुकर्रम, जिसान, कुर्बान मुखिया, नसीम, दर्जन भर लोगों के साथ थाना पहुंचे और सीओ का घेराव किया। लोगों ने पुलिस दुर्व्यवहार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ सदर सुनीति ने तत्काल प्रभाव से सिपाही तौसीन को लाइन में भेज दिया और होमगार्ड रविंद्र की रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट को भेज दी।
देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात किसी समय बेहट रोड के गांव माटकी में बजरी से भरा एक ट्रक सड़क किनारे पलटा खा गया। इससे ट्रक में सवार एक व्यक्ति की दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद देहात कोतवाली प्रभारी एमएस गिल पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया गया। उधर, रविवार की सुबह दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चुंगी पर भी सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवक घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे में दून हाईवे पर रविवार की देर शाम खनन सामग्री से भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दरोगा को कुचल दिया। हादसे में दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया।
सहारनपुर में महिला थाने पर तैनात दरोगा एनके त्यागी देर शाम देहरादून से सहारनपुर आ रहे थे। कस्बे में हाईवे पर खनन सामग्री से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें बाइक समेत कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का चालक हादसे के बाद ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भिजवा दिया। दरोगा मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे और उनके बच्चे रुड़की में पढ़ते हैं।