फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three million stolen from homes

तीन घरों से हो गई दस लाख की चोरी

Thu, 02 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three million stolen from homes
चोरी की सूचना पर आई पुुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मोरा में मंगलवार की रात चोरों ने ग्राम प्रधान सहित तीन घरों को निशाना बनाते हुए एक लाख दस हजार की नकदी सहित करीब दस लाख रुपये मूल्य के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


प्रधान के घर चोरी के दौरान जाग होने पर चोर सामान सहित फरार होने में सफल रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वाड की मदद से गांव की हर घर गली और खेत खलिहान छान मारा लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी गांव पहुंच कर प्रिंट लिए।
विज्ञापन


मोरा गांव निवासी विनोद कुमार वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। दो दिन पहले ही उनके लड़के जितेंद्र की शादी हुई थी। मंगलवार रात किसी समय चोर पड़ोस की दीवार से उनके घर में गए तथा बराबर के कमरे में सो रहे प्रधान के भाई रामकुमार के कमरे का दरवाजा बाहर से कुंडी लगा कर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पास के कमरों को खंगाला। इसी दौरान प्रधान की बुआ की आंख खुल गई तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद चोर भाग खड़े हुए। जब तक ग्रामीणों को चोरी का पता चला चोर फरार हो चुके थे।

इसके बाद ग्रामीणों ने अपने घरों का जायजा लिया तो पता चला कि चोर प्रधान के घर के पास ही दूसरी गली में हंसराज पुत्र बदन व तीसरी गली में प्रदीप के घर को खंगाल चुके थे। 

प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि चोर सोने की पांच अंगूठी, एक टिक्का, एक चेन ,लाकेट, कंगन सहित लगभग सात तोले सोना एवं करीब 80 हजार रुपये की नगदी अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि दूसरे कमरे में पांच लाख रुपये और रखे थे जो जाग होने के कारण बच गये। हंसराज ने बताया कि उनके घर से चोरों ने छह तोले सोने के आभूषण, 25 तौले चांदी के आभूषण तथा दस हजार की नकदी चोरी की है।

पीड़ित प्रदीप ने बताया कि चोरों ने उनके घर से पांच तौले सोने के आभूषण, लगभग आधा किलो चांदी व बीस हजार की नकदी चोरी की। सूचना पर सुबह पांच बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।


आस पास तलाश की तो ग्राम प्रधान के घर से चोरी किया गया एक बक्शा गांव के बाहर पड़ा मिला। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से भी टीम गांव पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए तथा डाग स्क्वाड टीम भी अपने खोजी कुत्ते को लेकर गांव पहुंची।

इस दौरान जंगल की तलाश की और घटना से संबंधित सबूत जुटाए।  थाना प्रभारी छोटे सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed