फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three killed in accidents

हादसो में तीन की मौत

Thu, 29 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents
देवबंद में रणखंड़ी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग रूप से घायल हो गए। उधर बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


देवबंद में क्षेत्र के गांव गुनारसा निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र आशीष (16) रणखंडी के ठा. फूलसिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को एनसीसी की परेड होने के कारण वह बाइक से स्कूल गया था। वापसी में वह अपने साथी घलौली निवासी विश्वास (20) को उसके गांव छोड़ने जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे रणखंडी-घलौली मार्ग पर पीर के पास सामने से दूसरी बाइक पर आ रहे घलौली निवासी छात्र आलिम (25) और ओम कैलाश (55) से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुनारसा निवासी आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विश्वास, आलिम और ओम कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि गंभीर घायल घलौली निवासी ओम कैलाश को परिजनों ने मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरा हादसा बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार की शाम हुआ। दयालपुर गांव निवासी मोनू (20) पुत्र नाथीराम और उसके गांव का ही राजेंद्र रात साढ़े सात बजे बाइक से सहारनपुर से गांव लौट रहे थे। ताजपुरा गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे वाहन की लाइट तेज होने पर बाइक चला रहा मोनू अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में मोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण दयालपुर से घटनास्थल पर पहुंचे। घायल राजेंद्र को सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक का मोनू का शव परिजन कानूनी कार्रवाई के बिना गांव ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed