फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three crooks arrested

तीन बदमाश दबोचे

Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three crooks arrested
नकुड़ में लूट करने के आरोपियों की जानकारी देते एसपी देहात। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नकुड़ के नसरुल्लापुर रोड पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार हो गया। 
विज्ञापन


नकुड़ के ग्राम नसरुल्लागढ़ रोड पर 12 अक्तूबर को बदमाशों ने एक युवक को तमंचों से आतंकित कर उसकी बाइक, दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। चार बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया था। बुधवार को मुखबिर से पुलिस को बदमाशों के बस स्टैंड पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच एवं नकुड़ पुलिस ने बस स्टैंड पर बदमाशों को घेर लिया और लूट में शामिल तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी फरार होने में सफल हो गया।
विज्ञापन


एसपी देहात रफीक अहमद ने बताया कि तीनों के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक चाकू, मोबाइल एवं बाइक के पार्ट्स बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सचिन उर्फ गोटी, नवीन निवासी ग्राम आसरा खेड़ी, नकुड़, सुहेल उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला बंजारन नकुड़ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि फरार हुए आरोपी का नाम रोहित निवासी ग्राम आसरा खेड़ी नकुड़, हाल पता खनपुर, जिला लक्सर, उत्तराखंड बताया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

बाइक के कर दिए पुर्जे-पुर्जे
सहारनपुर। थाना नकुड़ प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूट के बाद उन्होंने बाइक के पार्ट्स अलग-अलग कर दिए। इन पार्ट्स को वे बाजार में बेचते। पुलिस ने बाइक के पार्ट्स भी बरामद किए हैं।


कच्ची शराब के साथ दो को पकड़ा  गागलहेड़ी। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर गश्त के दौरान गांव खजूरी बाग के निकट दो युवक बिजेंद्र पुत्र प्रकाश चंद, विक्की पुत्र रामदास निवासी खजूरी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। वह शराब बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed