{"_id":"582f4a484f1c1b56369014dc","slug":"three-arrested-with-200-skins-of-its-progeny","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की 200 खालों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश की 200 खालों के साथ तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में पकड़ी गई गोवंश की खालें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर में मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गोवंश की खालों से भरी एक गाड़ी सहित तीन तस्करों को धर दबोचा। खालों से भरी गाड़ी को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
एसओ फतेहपुर राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे उन्हें सूचना मिली कि खुजनावर गांव की तरफ से गोवंश की खालों से भरी गाड़ी आने वाली है। इसके बाद उसे चमारी खेड़ा में घेरा बंदी कर रुकवा लिया तो उसमें सवार तीन लोगों ने भागने का प्रयास किया।
उन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। गाड़ी में गोवंश की दो सौ के करीब खालें थी। पकड़े गए तीनों तस्कर इशान पुत्र शकील, रहमान पुत्र जिंदा हसन और शौकीन पुत्र सफी निवासी गांव घोघरेकी थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। जबकि खालों को दबा दिया गया है। बरामद केंटर को सीज कर दिया गया है।