फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Theft in Maulana Madani's house

पूर्वमंत्री मौलाना मदनी के घर में चोरी

Tue, 18 Jul 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Theft in Maulana Madani's house
चोरी का आंकलन करते मदनी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मौलाना मसूद मदनी के घर चोरों ने रविवार को धावा बोलकर लाइसेंसी हथियारों के अलावा नगदी समेत लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन


इस घटना में घर में मौजूद रहे दो लोगों पर शक जताया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौलाना मसूद मदनी के मुताबिक वह छह जुलाई को परिवार सहित ससुराल अंबेडकरनगर गए थे।
विज्ञापन


तल्हेडी चुंगी फार्म हाउस वाले घर पर देखभाल के लिए वे बैरून कोटला निवासी नसीर और इमरान को छोड़ गए थे। पुलिस को दी तहरीर में मदनी ने बताया कि 10 जुलाई को उनकी नसीर से बात हुई थी तो सब ठीक बताया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने रिश्तेदार सलीम और इस्माइल को घर भेजा था। लेकिन इन नसीर और इमरान ने उन्हें वहां नहीं आने दिया। इसके बाद वह परिवार सहित 15 जुलाई को यहां पहुंचे तो घर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। नसीर और इमरान भी घर पर नहीं थे।
 
मदनी ने बताया कि घर में रखे दो लाइसेंस हथियार, 50 हजार की नगदी, पुरखों के समय के सोने-चांदी के लाखों की कीमत के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया।


रविवार को कोतवाल पंकज त्यागी ने घटनास्थल की जांच की और पूरे मामले की जानकारी ली।  सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed