{"_id":"57ffd7bc4f1c1b4b2c28e518","slug":"the-young-man-missing-feared-abducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरवानी से युवक लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेहरवानी से युवक लापता, अपहरण की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
युवक की बरामदगी की मांग करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के ग्राम मेहरवानी निवासी 22 वर्षीय युवक आशु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। ग्राम मेहरवानी के लोग गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और गांव से गायब हुए 22 वर्षीय युवक आशु की बरामदगी की मांग की।
उनका कहना था कि आशु मंगलवार की शाम को दशहरा देखने के लिए घर से आया था। अब तक घर नहीं लौटा है। सभी जगह उसे तलाश कर लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी मंगलवार की रात से बंद है।
बताया कि मंगलवार की दोपहर में ग्राम महेश्वरी खुर्द से कुछ लड़के उसे तलाश करने के लिए घर आए थे। उसके साथ में मेहरवानी का भी एक लड़का था। उस समय आशु उन्हें घर नहीं मिला।
विज्ञापन
वे उसका मोबाइल नंबर भी पूछ रहे थे। किसी से उन्हें मोबाइल नंबर दे दिया था। जिससे उन्हें आशु के अपहरण होने की आशंका है। उन्होंने देहात कोतवाली में इसकी तहरीर दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
लोगों ने आशु की बरामदगी की मांग की है। इस दौरान सोनू, संजू, संजीव, सुनीता गौतम, प्रीतम, सतेंद्र गौतम, नरेश कुमार, सोनू, ब्रह्म पाल, आकाश चौहान, राजेश, प्रवेश, मोनू, अमित कुमार शामिल रहे।