फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man died from eating poisoned in-laws

ससुराल में आए युवक की जहर खाने से मौत

Wed, 23 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सिंभालका में अपनी ससुराल आए युवक की जहर खाने से मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी। जबकि ससुरालियों ने आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बेहट के ग्राम डबकोरा निवासी अहसान (22) पुत्र इरशाद सोमवार को अपनी ससुराल ग्राम सिंभालका में आया हुआ था। उसका ससुराल में ही उसकी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। लोगों ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया लेकिन दोपहर में अहसान की अचानक हालत बिगड़ने लगी। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां उसके जहर खाने की बात पता चली। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अहसान की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। जबकि ससुरालियों का कहना है कि विवाद होने के बाद अहसान बाहर चला गया और नशे में जहर खाकर फिर घर आ गया था, जहां उसकी हालत खराब हो गई। उन्होंने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सीओ अब्दुल कादिर का कहना है कि अहसान की मौत जहर खाने से हुई है। परिजन तो जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मोहल्ले में लोगों से पूछताछ में पता चला है कि अहसान खुद ही जहर खाकर आया था। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला आत्महत्या का लग रहा है।

उत्पीड़न का आरोप
गंगोह। मोहल्ला टांकान निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न करने और पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed