{"_id":"58b704ae4f1c1bce1c8312d1","slug":"the-young-man-cut-the-face-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर मचाने पर युवकों ने युवती के मुंह पर काटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोर मचाने पर युवकों ने युवती के मुंह पर काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में खेत में चारा ले जा रही युवती के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की बहन के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह पर दांतों से काट कर घायल कर दिया।
इसके बाद वे धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली बेहट में पीड़िता ने दी तहरीर में बताया गया कि मंगलवार की शाम वह अपनी छोटी बहन के साथ खेत में चारा लेने जा रही थी।
इसी बीच गांव के एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ उसे पकड़ लिया और खेत में खींच ले गए। जहां उन्होंने दुष्कर्म करने की नीयत से उसके कपड़े तक फाड़ डाले।
विज्ञापन
उसकी छोटी बहन ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके मुंह को दांतों से काट डाला। इसमें वह घायल हो गई। इसी बीच आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घर आकर उसने पूरी बात परिजनों को बताई। इस पर उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों को जब इस बाबत पूछा तो वह लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर आ धमके और उसकी पिता से मारपीट की।
पीड़ित युवती ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी आरएन सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। यदि आरोप सही हुआ तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।