{"_id":"578145fa4f1c1b4f677f9af9","slug":"the-two-sides-clashed-on-the-street-lathi-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता के भतीजे की कार को साइड न मिलने पर बवाल हो गया। दोनों पक्ष सड़क पर ही भिड़ गए, जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नेता के गांव के सैकड़ों लोग सड़क पर आकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची कोतवाली सदर बाजार और रामपुर मनिहारान पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।
शुक्रवार की रात एक सपा नेता का भतीजा अपनी कार में सवार होकर शहर से गांव मोहनपुर गाड़ा लौट रहा था। जैसे ही वह पैरामाउंट ट्यूलिप के पास पहुंचा तो मॉल होने की वजह से सड़क पर थोड़ी भीड़ थी। उसने कार के सामने आए युवकों को हटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने सपा नेता के भतीजे को कार से बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी। चर्चा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई।
इससे मौके पर जमा लोगों और राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना जैसे ही मोहनपुर गाड़ा में पहुंची तो वहां के करीब दो सौ लोग सड़क पर आ गए। पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली सदर बाजार और रामपुर मनिहारान पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। इस पर सपा नेता ने नाराजगी व्यक्त की। घंटों चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उधर, कोतवाली सदर बाजार प्रभारी गिरीश कुमार जयंत ने घटना की पुष्टि की। समझौता हो जाने की बात भी कही।
खैरसाल में किसान दंपति पर हमला
गंगोह। गंगोह कोतवाली के गांव खैरसाल निवासी अनवर पुत्र यासीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर को वह पत्नी फिरदौस के साथ अपने खेत में गया था। वहां पड़ोसी उसके खेत की डोल काटकर अपने खेत में मिला रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उन पर चाकू और फावड़े से जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वे दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी उसकी पत्नी के कानों से कुंडल झपटकर फरार हो गए।