फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   the son murdered father

बेटे ने ही की थी हत्या

Wed, 20 Apr 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Wed, 20 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
the son murdered father
बड़गांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी बेटा और उसका दोस्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शिमलाना के श्याम सिंह की हत्या उसके बड़े बेटे ने ही की थी। गलत आचरण के कारण घर से निकाले जाने और बेदखली की धमकी से क्षुब्ध होकर उसने अपने पिता का गला घोंट दिया था। इस काम में उसने अपने एक साथी की भी मदद ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए अंगोछे और बलकटी को बरामद करते हुए दोनों को  जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


बुधवार को बड़गांव थाने पर श्याम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ देवबंद योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शिमलाना गांव निवासी श्याम सिंह पुत्र जयराम ट्रैक्टर से कंप्यूटर जंदरा लगाने का काम करता था। बीते शुक्रवार की शाम उसे किसी ने फोन पर बड़गांव नहर पुल पर काम करने के लिए बुलवाया था।
विज्ञापन


रात नौ बजे वह घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। उसके बेटे विजय ने शनिवार को थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान उसका ट्रैक्टर बड़गांव पुल और शिमलाना गंगनहर पुल के बीच खेतों में खड़ा मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमशुदगी की जांच करते हुए पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की काल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि जिस फोन से काल आई थी वह हरियाणा में चल रहा है। जांच में सामने आया कि मृतक का बड़ा बेटा विनय भी हरियाणा में रहता है। उसकी उम्र महज 19 साल है, लेकिन उसके गलत आचरण के कारण एक साल पहले उसे श्याम सिंह ने घर से निकाल दिया था।

इसी दौरान श्याम सिंह का शव गंगनहर से बरामद हो गया तो पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की तो विनय पर शक गहरा गया। इसके बाद मंगलवार शाम पुलिस विनय को हरियाणा से हिरासत में लेकर आई और पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। 

विनय ने अपने दोस्त संदीप पुत्र विरेंद्र निवासी कुकहेटा थाना बनियाठेर जिला संभल के साथ अपने पिता की अंगोछे से गला दबा कर हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि पहले उन्होंने बलकटी से वार किया था, लेकिन वह उतरती सी लगी और उसका पिता भागने लगा।

उन्होंने पीछा कर पकड़ा और अंगोछे से गला घोंट उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने संदीप को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल अंगोछा, मोबाइल एवं बलकटी बरामद कर मृतक के भाई बीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

दोस्त को दिया 20 हजार का लालच
बड़गांव। पुलिस पूछताछ में विनय ने बताया कि उसे एक साल पहले पिता ने घर से निकाल दिया था और खर्च के पैसे भी नहीं देता था। जबकि, उसके पास 12 बीघा जमीन है और वह कंप्यूटर जंदरा से भी अच्छी खासी आमदनी कर लेता था। पिता बीच-बीच में संबंध विच्छेद करने की धमकी देता रहता था।


रोज-रोज की धमकी से तंग आकर उसने अपने दोस्त संदीप के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दे दिया। संदीप उसके साथ हरियाणा के बधोली में एक स्कूल कुक का काम करता था। उसे 20 हजार रुपये का लालच लेकर इस हत्याकांड में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed