फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The politicization of religious places damaged by

धर्मस्थलों में तोड़फोड़ ने लिया राजनीतिक रंग

Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
The politicization of religious places damaged by
बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में दो धर्मस्थलों में हुई तोड़फोड़ के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा सांसद ने मूर्ति तोड़ने वाले आरोपियों की 72 घंटे में गिरफ्तारी और रासुका के तहत कार्रवाई नहीं होने पर महापंचायत का ऐलान किया है।
विज्ञापन


जबकि कांग्रेस के विधायक ने मस्जिद को नुकसान पहुंचाने वालों पर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। 
विज्ञापन


भाजपा के नगराध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि महापंचायत के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता तो गांव-गांव जाकर महापंचायत में भीड़ एकत्र करने में जुट गए हैं। एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि महापंचायत के आयोजन का अनुमति पत्र उन्हें अभी नहीं मिला है।

इस संबंध में उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। महापंचायत के आयोजन और कांग्रेस विधायक माविया अली के 48 घंटे के अल्टीमेटम को लेकर प्रशासन की सांसे फूली हुई हैं। किसी भी प्रकार की  स्थिति से निपटने के लिए देवबंद को छावनी में तब्दील कर दिया गया। 


सीओ योगेंद्रपाल सिंह ने कहा कि नगर का सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। अधिकारी गतिविधियों की रिपोर्ट अपने अधिकारियों को दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed