फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mother had a fight with swinging on the gallows

सास से झगड़ा हुआ तो फांसी पर झूल गई

Wed, 30 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में सास से रोटी को लेकर झगड़ा हुआ तो एक विवाहिता कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना लालवाला गांव की है और विवाहिता 11 माह पूर्व ही ब्याह कर इस गांव में आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि उसके पति को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मकबरा गांव में रहने वाली राखी का विवाह करीब 11 माह पूर्व लालवाला गांव के संदीप के साथ हुआ था। उसके एक माह की बच्ची भी है। बुधवार की सुबह राखी सुसराल के एक कमरे में पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।
विज्ञापन


जिससे ससुरालियों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस और राखी के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ करते हुए राखी के पति संदीप को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि संदीप से पता चला कि कई दिनों से राखी खाना बनाने में देरी कर रही थी। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। सास बहू में हल्की कहासुनी हुई। वह दोनों को समझाकर अपने काम पर चला गया।


जबकि उसकी मां भी खेतों पर चली गई। इसी से क्षुब्ध राखी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। खेत से मां लौटी तो उसे फांसी के फंदे पर लटका पाया। उन्होंने बताया कि राखी के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने दामाद समेत उसके घरवालों पर कोई इल्जाम नहीं लगाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed