{"_id":"575db7e84f1c1b1a6811b7b7","slug":"the-missing-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर हुआ लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर हुआ लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
सूरजभान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में पार्टनर से पैसे लेने गया एक प्रापर्टी डीलर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। सीमा विवाद में उलझी पुलिस के रवैये को देख परिजनों ने लोगों के साथ रविवार को कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया और सकुशल बरामदगी की मांग की।
रविवार की दोपहर शिव विहार कालोनी निवासी आकाश कुमार मोहल्लावासियों के साथ कोतवाली पहुंचा और घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। आकाश ने बताया कि उसका पिता सूरजभान रुड़की में अपने एक रिश्तेदार के साथ प्रापर्टी का काम करता था।
जिस पर उसके करीब सात लाख रुपये उधार रह गए थे। कुछ दिनों पूर्व डेढ़ लाख रुपये देते हुए रिश्तेदार ने शेष रकम बाद में देने को कहा था। आकाश के मुताबिक 10 जून की सुबह छह बजे सूरजभान उन्हीं पैसों को लेने के लिए रुड़की गया था।
विज्ञापन
मगर, वापस नहीं लौटा और न ही उसका मोबाइल नंबर मिल रहा है। यह भी बताया कि पांच दिन पूर्व उसके पिता ने रिश्तेदार के खिलाफ थाना गंगनहर रुड़की में तहरीर देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था।
उसने रिश्तेदार पर ही पिता को गायब करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस से पिता की सकुशल बरामदगी की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने राजबीर सिंह, सोनू, सुभाष, महीपाल सिंह, राजपाल सिंह, नोनू, अरविंद कुमार, रामपाल सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।