फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The merchants in the late night ruckus at police station killing

हत्या में व्यापारियों ने देर रात तक किया कोतवाली पर हंगामा

Fri, 16 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The merchants in the late night ruckus at police station killing
पकड़ा गया हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मंडी कोतवाली के सामने रायवाला निवासी टेलर जाफर की लूट के बाद गोली मारकर हत्या करने के मामले को लेकर व्यापारियों ने आधी रात तक जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारी मौके पर लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


बुधवार की रात लगभग 10 बजे थाना मंडी के नजदीक ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोहल्ला रायवाला निवासी टेलर जाफर की लूट के विरोध में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता इमरान मसूद एवं व्यापारी एकत्रित होकर थाना पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने थाना और वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घेर लिया। आधी रात तक व्यापारी थाना पर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर रात 12 बजे के बाद तक लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने शेष आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आधी रात के बाद जाकर लोग शांत हुए।

लोगों का कहना है कि छह भाइयों में जाफर तीसरे नंबर का था। माता पिता और बड़े भाई का पहले ही इंतकाल हो चुका है। गरीब परिवार की जाफर ही गुजर-बसर कर रहा था। गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार को उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

हत्यारोपी गिरफ्तार,  टेलर जाफर की लूट के विरोध में हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या के बाद भागते हुए पकड़े गए आरोपी शाकिब को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

शाकिब से एक तमंचा भी बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। शाकिब पहले भी लिंक रोड पर हुई एक लूट के मामले में जेल जा चुका है। जबकि उसके खिलाफ सदर बाजार कोतवाली में भी मामला दर्ज है।


बृहस्पतिवार को पुलिस ने जाफर की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश का नाम थाना मंडी क्षेत्र निवासी मुंतजिर बताया जा रहा है। उस पर भी कई मामले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed