{"_id":"5761a65f4f1c1b471e11b9da","slug":"the-location-on-the-border-of-pakistan-was-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक बॉर्डर पर मिली दुष्कर्म के आरोपियों की लोकेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक बॉर्डर पर मिली दुष्कर्म के आरोपियों की लोकेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा
- फोटो : File Photo
सहारनपुर की दो बहनों के साथ दुष्कर्म के मामले में पूर्व पादरी सलाखों के पीछे हैं, मगर घटना में शामिल रहे तीन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जिनकी लोकेशन पुलिस को पाकिस्तान बॉर्डर से सटे एक जिले में मिल रही है।
पुलिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दबाव है। ऐसे में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के मुक्तसर जिले में दबिश देने की तैयारी में है।
रुड़की की रहने वाली दो बहनों ने पूर्व पादरी डेविड जॉनसन, उनके बेटे जॉय जॉनसन तथा उसके तीन साथियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर रुड़की के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में कोतवाली सदर बाजार में ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने पूर्व पादरी डेविड जॉनसन को करीब एक साल पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बेटे पर गिरफ्तारी का दबाव था, लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 82 की कार्रवाई की थी।
इसके तहत चंडीगढ़ स्थित आवास की कुर्की भी की जा चुकी है। घटना में जॉय जॉनसन के तीन साथियों बिट्टू, पार्टी और खान के नाम भी आ रहे थे, जिनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जब पुलिस कुर्की करने चंडीगढ़ पहुंची तो वह पीड़िता को भी अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने पीड़िता से दुष्कर्म वाले क्षेत्र की लोकेशन जानने का प्रयास किया था।
साथ ही घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घर में आने-जाने वाले लोगों में से बिट्टू, पार्टी और खान की पहचान कराने का प्रयास किया था। वर्तमान में बिट्टू, पार्टी और खान की गिरफ्तारी करने का दबाव पुलिस पर बना हुआ है।
पुलिस को तीनों की लोकेशन पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के गांव मुक्तसर की मिल रही है। पुलिस मुक्तसर जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की तैयारी में है।