Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopkeeper assaulted over a dispute involving 300 rupees

Faridabad News: 300 रुपये के विवाद में दुकानदार से मारपीट

Mon, 09 Nov 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper assaulted over a dispute involving 300 rupees
10-15 लोगों ने दुकान में की तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-1 स्थित दुकान में कंबल खरीदने के बाद 300 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक ग्राहक ने दुकानदार से मारपीट की और फिर 10-15 अन्य लोगों के साथ दुकान में तोड़फोड़ की। इस दौरान कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ भी मारपीट की गई।
एनआईटी-1 निवासी संदीप भाटिया ने कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर एक ग्राहक ने छह कंबल खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत 13,200 रुपये थी। ग्राहक ने पहले 12,000 रुपये ऑनलाइन और बाद में 600 रुपये नकद दिए। दुकानदार द्वारा 300 रुपये कम लेने से मना करने पर आरोपी भड़क गया। उसने दुकानदार और उनकी पत्नी से गाली-गलौज व मारपीट की। वहां मौजूद अन्य ग्राहकों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उसने कार रिवर्स करते समय एक बाइक को भी टक्कर मारी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के थाने में घटना की जानकारी देने जाने के बाद आरोपी एक महिला और 10-15 अन्य लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोपियों ने दुकान के भीतर भारी तोड़फोड़ की। उन्होंने कर्मचारियों, दुकानदार की बहन और ग्राहकों से लाठी-डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में ग्राहक टेकचंद को चोटें आईं। आरोपियों ने दुकानदार की बहन का मोबाइल फोन तोड़ दिया और दुकान का गल्ला उठाने का भी प्रयास किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कोतवाली थाना ने आठ नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed