{"_id":"573cb0994f1c1b644eac89c5","slug":"the-killing-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की निर्मम हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 19 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
ishwar killed
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बड़गांव में घेर में सोते किसान की रात में धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव की एक महिला और उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
हत्या की सूचना के बाद सीओ देवबंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस द्वारा महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
क्षेत्र के अंबेहटा चांद निवासी 45 वर्षीय ईश्वर पुत्र रामपाल मंगलवार की शाम अपने घेर में सोया हुआ था। बुधवार की सुबह जब उसकी पुत्री शालू घर से उसकी चाय लेकर पहुंची तो पिता को चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा पाया।
विज्ञापन
उसने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ बड़गांव और सीओ देवबंद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
ईश्वर के भाई नेपाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी सुमन पत्नी कुशलपाल, कुशलपाल पुत्र केहर, देवी सिंह पुत्र सीताराम, प्रहलाद पुत्र दाताराम, कालू पुत्र करेशन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि ईश्वर ने सुमन को काफी रुपये दे रखे थे, जिनका तगादा करने पर महिला ने अपने पति और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।