{"_id":"58937c924f1c1b4a40e819bf","slug":"the-hashish-million-cash-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की चरस, नकदी बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो करोड़ की चरस, नकदी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
चरस पकड़ने का खुलासा करते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में ड्रग्स तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने नकुड़ क्षेत्र से 20 किलोग्राम चरस और एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़ी गई चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये है।
तस्कर अंतर राज्यीय स्तर के बताए गए हैं, जिनका नेटवर्क उत्तर प्रदेश के साथ ही हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा में फैले होने के सुराग मिले हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
एसएसपी लव कुमार ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस ने कौशर पुत्र कुम्मत गुर्जर निवासी मढावर थाना कैराना तथा आसिफ पुत्र यामीन निवासी गौगुवान थाना कैराना को 27 जनवरी को एक किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
दोनों को जेल भी भेजा जा चुका था, लेकिन पुलिस को उनसे और चरस निकलने की उम्मीद थी। एसपी देहात रफीक अहमद और सीओ विष्णुचंद गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की।
इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न 11 बजे नकुड़ थाना क्षेत्र में टाबर रोड स्थित तस्करों के ठिकाने से 20 किलोग्राम चरस और एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी बरामद की।
इस सफलता में एसएसआई संजय सिंह, सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन, संजीव चौहान, दीपक चौधरी, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार, ओमपाल सिंह, रोहित कुमार और अमित शामिल रहे।