{"_id":"598228284f1c1b48238b48b5","slug":"the-driver-was-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ा चालक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेहड़ा चालक को पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की लड़ाई में लोगों ने रेहड़ा चालक अधेड़ को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम पर भिजवाया।
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला सराय निवासी 50 वर्षीय महेन्द्र पुत्र फूल सिंह की पोती घर के बाहर खेल रही थी। पास की रहने वाले रामफल के परिवार के छोटे बच्चों ने बुधवार की शाम करीब सात बजे उसको पीट दिया। उसी समय महेंद्र सिंह भी अपना रेहड़ा लेकर घर आ रहा था।
उसने उसका विरोध किया तो रामफल पक्ष के युवकों ने उस पर लाठी डंडों व लात घूंसों से हमला बोल दिया। इससे वह नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसके परिजन महेन्द्र को सीएचसी में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद थानाध्यक्ष सीपी कठेरिया सीएचसी पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भिजवाया। अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
देर शाम तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके से मारपीट के आरोपी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।