फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The attack on young woman

युवती पर किया हमला

Sat, 14 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Sat, 14 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खत्तों से गोबर का खाद उठाने से मना करने पर पड़ोसी दो युवकों ने एक युवती को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। आरोपी युवक पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


क्षेत्र के बेलड़ा बुजुर्ग गांव निवासी शाहिद पुत्र नफीस ने थाने पर दी तहरीर में गांव के मनोज पुत्र इसम एवं सौरभ पुत्र विनोद पर आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री हिना घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी उक्त दो युवकों ने उनके खत्ते में पड़ा गोबर का खाद उठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब उसकी पुत्री ने दोनों आरोपियों को गोबर का खाद उठाने से मना किया तो उन्होंने जानलेवा हमला करते हुए उसकी पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ पाती दोनों मौके से फरार हो गए। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव बना है। उधर, थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed