फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Terrorist organization bombing the Saharanpur railway station

आतंकी संगठन ने दी सहारनपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Terrorist organization bombing the Saharanpur railway station
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए डॉग स्क्वायड। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में आतंकवादी संगठन लिट्टे एंड जम्मू एंड कश्मीर के एरिया कमांडर के नाम से छह जून को सहारनपुर एवं हापुड़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाए जाने की धमकी दी है। दोनों रेलवे स्टेशन के अलावा आतंकी संगठन ने 8 जून को मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर को भी उड़ाए जाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इस धमकी भरे पत्र के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार देर रात सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया गया। खुफिया एजेंसी को एक जून को एलईटी/जम्मू एंड कश्मीर के एरिया कमांडर मौलाना अंबू शेख की ओर से एक धमकी भरा पत्र मिला है।
विज्ञापन


जिसमें कहा गया है कि छह जून को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, हापुड़ एवं प्रदेश के अन्य रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा। इसके अलावा मथुरा की श्रीकृष्ण जन्म भूमि एवं काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी को आठ जून को उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पत्र के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था की ओर से अलर्ट जारी करते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार रात सहारनपुर स्टेशन पर खुफिया एजेंसियों ने डेरा डालकर संदिग्धों की तलाशी शुरू करा दी है।

बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। बता दें कि पहले भी दो बार सहारनपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। जो हवाई साबित हुई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर जिले भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।  


जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया का कहना है कि आतंकी संगठन की तरफ से सहारनपुर स्टेशन को उड़ाए जाने की धमकी मिली है। जिस कारण स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड भी मंगा लिया गया है। सीसीटीवी के जरिए भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed