फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten tablets from the splattering of Lknauti

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला लखनौती

Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ten tablets from the splattering of Lknauti
संघर्ष में घायल हुए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के लखनौती में बुधवार की शाम चार बजे पांच बजे तक करीब एक घंटा लखनौती के मुहल्ला कुरैशियान में गोलियों की तड़तडाहट की आवाजें गूंजती रही।
विज्ञापन


दोनों तरफ से करीब दर्जन भर असलहों से सौ से भी अधिक राउंड फायरिंग की गई। दहशत का आलम यह था कि जिसे जहां जगह मिली वह वहां भाग कर छिप गया। 

शाम चार बजे जैसे ही पुलिस गांव से कोतवाली लिए रवाना हुई। दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से एक दर्जन से भी ज्यादा असलहों से खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
विज्ञापन


इसकी जद में जो भी आया वह घायल हो गया। करीब पांच छह लोग तो ऐसे गोलियां लगने से घायल हो गए जिनका झगड़े या संघर्ष कर रहे लोगों से कोई वास्ता तक नहीं था। रुक-रुक कर करीब एक घंटा तक गोलियां चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो सौ से भी ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। गलियों में जगह जगह खोखे बिखरे पड़े थे जिनमें से बहुत से तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कब्जे में लिए।


गोलियों की ये आवाजें आसपास के गांवों शकरपुर, ततारपुर और बहादरनगर तक गई। गांव में तो खौफ का आलम था। लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर दौड़ रहे थे।

शाम पांच बजे जब पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारी तब जाकर फायरिंग कर रहे लोग भागे। देर शाम भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात होने के बावजूद ग्रामीण घरों से नहीं निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed