फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student murdered bodies burned

सूभरी से लापता छात्र की हत्या कर शव को जलाया

Thu, 13 Oct 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
Student murdered bodies burned
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नागल में मंगलवार की दोपहर से लापता चल रहे ग्राम सूभरी निवासी एक दलित छात्र का बुरी तरह जला शव ग्राम गांगनौली के जंगल में एक खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


हत्यारों ने युवक की हत्या कर सबूत और शिनाख्त मिटाने के लिए शव को बुरी तरह जला डाला। सूचना पर पुलिस के अलावा एसपी देहात ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


मृतक के पिता की तरफ से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर चल रही है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे नागल थाना क्षेत्र के गांव गांगनौली निवासी राजबीर ने पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में जली हुई एक लाश पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। इस दौरान ग्राम सूभरी निवासी वेदपाल अपने लापता बेटे की सूचना थाने में देने आया तो पुलिस कर्मियों ने उसे लाश मिलने की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर भेजा।

लाश देखते ही वह पछाड़ खाकर गिर गया। लाश उसके 18 वर्षीय बेटे रजनीश की थी। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह कस्बे में ट्यूशन पढ़ने के लिए कहकर घर से गया था।

देर रात तक घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला था। युवक कसबे के जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।

सूचना पर एसपी देहात जगदीश शर्मा और सीओ देवबंद योगेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के लिए उसे जलाया गया है। इसके बाद शव को पीएम पर भेज दिया गया।


थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed