{"_id":"5845a73f4f1c1bfd64447de6","slug":"stockman-s-beating-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालक की पीट-पीटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुपालक की पीट-पीटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुशाला में घुसे बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर ग्रामीण की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गंगोह कोतवाली के गांव सिकंदरपुर निवासी 60 वर्षीय नासिर पशु पालक है और गांव के बाहर घेर में पशुओं को बांधता है। रविवार की रात वह घेर में ही सो रहा था। देर रात तीन-चार बदमाश घेर की दीवार फांद कर अंदर घुस आए और उसकी गाय को खोल कर ले जाने लगे।
इसी बीच आहट पर नासिर की आंख खुल गई। उसने गाय ले जाने का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार किया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश एक दुधारू गाय लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान शोर सुनकर पड़ोसी ग्रामीण वहां पहुंचे और घायल नासिर को उठा कर एक चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। तुरंत ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के क्षेत्र में ग्रामीणों को साथ लेकर बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नासिर के पुत्र रईस की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी विध्यांचल तिवारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।