{"_id":"54e3ec625577186a2f73f14b7042cb8a","slug":"son-s-death-in-battle-father-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष में बेटे की मौत, बाप गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संघर्ष में बेटे की मौत, बाप गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में प्रापर्टी के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ समेत अनेक पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक थाने पर लोगों की भीड़ जमा थी।
शनिवार की रात करीब आठ बजे सिटी पैलेस के पास जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से धारदार हथियार निकल आए। इसी दौरान हुए खूनी संघर्ष में अधिवक्ता कर्मवीर छाबड़ा और उसके पिता सतपाल छाबड़ा को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते वक्त कर्मवीर ने दम तोड़ दिया, जबकि पिता सतपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद सीओ और अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सतपाल और उनके बेटे कर्मवीर पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें कर्मवीर की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ थाना कुतुबशेर पहुंची, जो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही थी।
देर रात तक पीड़ित पक्ष के लोग थाना कुतुबशेर पर जमा थे। उधर, थानाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा मामला कब्जे का बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जिन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसने भी घटना को अंजाम दिया है उन्हें जेल भेजा जाएगा।