फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Soldier's statue breaks down, anti-slogan

सैनिक की प्रतिमा खंडित कर लगाए देश विरोधी नारे

Sat, 16 Jun 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Soldier's statue breaks down, anti-slogan
सैनिक की प्रतिमा खंडित होने पर विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के तीतरो में  सैनिक की न कोई जाति होती है और न कोई धर्म, वह देश के जीता और मरता हैं। इस भावना को दरकिनार कर बृहस्पतिवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव रादौर में लगी सीआरपीएफ जवान अरविंद कुमार की प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद देश विरोधी नारा और उनके बारे में आपत्तिजनक शब्द लिखे। प्रतिमा पर लगे तिरंगे को फाड़ कर राष्ट्रध्वज का अपमान किया। घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला जब अरविंद के पिता सुरेशपाल खेत में गए। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। अरविंद सीआरपीएफ में कांस्टेबल थे और 2016 में दिल्ली में वीआईपी सुरक्षा में उनकी ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैतृक गांव रादौर में उनकी अंत्येष्टि की गई थी और खेत पर प्रतिमा स्थापित की गई थी।  इंस्पेक्टर तीतरो अरुण पंवार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले से भी विशेष टीम जांच के लिए पहुंच गई है। शहीद की प्रतिमा को दुरुस्त कराकर ससम्मान गारद सलामी के बाद पुन: स्थापित की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed