फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Slap wrote the script of kidnapping!

थप्पड़ पर लिख दी अपहरण की पटकथा!

Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Slap wrote the script of kidnapping!
बवालियों को लठियाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अपहृत छात्रा की सहेली ने पुलिस को जो कहानी बताईउसके अनुसार छेड़छाड में युवक को थप्पड़ मारने से आक्रोशित होकर ही छात्रा का अपहरण किया है। 
विज्ञापन


  पुलिस पूछताछ में सहेली ने बताया कि चार दिन पहले कुछ युवकों ने अपहृत की गई छात्रा एवं उसे रोक लिया था और छेड़छाड़ की थी। उन्होंने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन


इसी में अपहृत हुई छात्रा ने आरोपी युवक को थप्पड़ मार दिया था। जिस पर आरोपी युवक ने धमकी दी थी कि वह उसे छोड़ेगा नहीं और धमकी देता हुआ भाग  गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर,  अपहृत की गई छात्रा के परिजनों द्वारा प्रेम नगर के जिस युवक पर अपहरण का संदेह किया जा रहा था और पुलिस पर उसे पकड़ने का दबाव बनाया जा रहा था, उसके सामने आते ही मामले में नया मोड़ आ गया है।

 एसपी के मुताबिक अपहृत छात्रा की सहेली और परिजनों ने आरोप लगाया था कि प्रेमनगर के एक युवक को छात्रा ने चार दिन पहले छेड़छाड़ के आरोप में थप्पड़ मार दिया था। उसी ने ही अपने साथियों के साथ छात्रा का अपहरण किया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की। एसपी के मुताबिक, युवक का कहना है कि छात्रा से उसकी काफी समय से जान पहचान थी। उसने बताया कि काफी पैसे छात्रा को उधार दे दिए।


इस चक्कर में कुछ लोगों के उस पर उधार भी हो गए।  बाद में छात्रा ने उससे मुंह फेर लिया। उसने कुछ नहीं कहा, सिर्फ उसे दिए गए रुपये ही वापस मांगे। लेकिन पैसे देने की बजाय, उसने थप्पड़ मार दिया और उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था।

हालांकि पुलिस युवक के बयान पर विश्वास नहीं कर रही है  लेकिन एसपी के मुताबिक बयान जांच में शामिल कर लिए गए है।  मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed