फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   six lakh of the jewelry recovered

मुकीम काला ने बरामद कराए छह लाख के जेवर बरामद

Thu, 21 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Thu, 21 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मुकीम काला और उसके साथियों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर करीब दो वर्ष पूर्व गंगोह के सर्राफ व्यापारी से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात की बरामदगी का दावा किया है। बरामद किए गए जेवरात करीब छह लाख रुपये कीमत के बताए जाते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गंगोह कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम सात बजे कुख्यात बदमाशों मुकीम काला, साबिर और उनके साथी सादर को 24 घंटे के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान तीनों बदमाशों से 22 दिसंबर 2013 को नगर के सर्राफा व्यवसायी किशनचंद से लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीतरो और कैराना के गांव जंधेड़ी के जंगलों में दबाए गए 19 तौले सोने और ढाई किलो चांदी के लूटे गए जेवरात बरामद करने में सफलता हासिल की है। इनकी अनुमानित कीमत छह लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकीम काला और उसके दोनों साथियों सादर व साबिर को न्यायालय सुपुर्दगी में दे दिया। इससे पूर्व रविवार को भी कोतवाली पुलिस ने मुकीम काला और साबिर को रिमांड पर लेकर लूटे गए जेवरात की बरामदगी का प्रयास किया था, लेकिन तब वह असफल रही थी। करीब एक करोड़ की उक्त सनसनीखेज डकैती के बाकी जेवरात की बरामदगी अभी भी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed