फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Singapore visa telling sent Baghdad

सिंगापुर का वीजा बताकर बगदाद भेजा

Sun, 31 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 31 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर सिंगापुर का वीजा बताकर कई युवकों को बगदाद भेज दिया। जबकि एक युवक फ्लाइट छूटने के कारण वहां जाने से रह गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बगदाद पहुंचे युवक ने उसे फोन किया।
विज्ञापन


रणखंड़ी खाला पट्टी गांव निवासी कुलदीप के मुताबिक हरियाणा का एक व्यक्ति लोगों को नौकरी दिलाने के लिए विदेश भेजने का काम करता है।

18 जून 2015 को उसने सिंगापुर जाने के लिए उस व्यक्ति को करीब 4 लाख 21 हजार रुपये दिए थे। वह बिरासली निवासी अपने बुआ के बेटे मोहित और दो अन्य युवकों के साथ एयरपोर्ट पहुंचा। वहां तीनों युवक फ्लाइट में बैठ गए, जबकि उसके बैठने से पहले ही फ्लाइट उड़ गई थी। जिसके बाद वह वापस लौट आया।
विज्ञापन



कुलदीप के मुताबिक कुछ दिनों बाद मोहित ने फोन कर जानकारी दी कि सिंगापुर का वीजा देकर उन्हें बगदाद भेजा गया है और वह यहां मजदूरी कर रहे हैं। आरोप है जानकारी होने पर उसने विदेश जाने से इंकार कर दिया और उस व्यक्ति से अपने रुपये मांगे तो वह उसे टरकाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जनवरी को वह उस व्यक्ति के गांव पहुंचा और अपने रुपयों की मांग की। जहां वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और उसे बंधक बना लिया, उसके साथ मारपीट भी की गई। कुलदीप के मुताबिक वह व्यक्ति वीजा के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। हालांकि कुलदीप ने वीजा में गड़बड़ी करने का जिक्र पुलिस को दी तहरीर में नहीं किया है।  


अधिकारी कहिन
मामला गंभीर, जांच कराई जाएगी
देवबंद। सिंगापुर का वीजा बताकर बगदाद भेजे जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। रणखंड़ी के युवक ने जो तहरीर दी है उसने हरियाणा के एक व्यक्ति पर रुपये न देने और बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। धोखाधड़ी कर बगदाद भेजे जाने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी।
- विजय प्रकाश, कोतवाल देवबंद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed