{"_id":"572b958d4f1c1b98745cd23b","slug":"shakir-told-the-family-had-designs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूबे परिजनों को बता चुका था शाकिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंसूबे परिजनों को बता चुका था शाकिर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 06 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shakir Ansari family of street vendors in the same load terror suspects.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एसटीएफ और देवबंद पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी शाकिर अंसारी अपने खौफनाक मंसूबों को काफी पहले घरवालों को बता चुका था।
उसके पाकिस्तान जाने के फैसले के बाद उसके भाई ने पासपोर्ट अपने पास छिपाकर रख लिया था। शाकिर दिल्ली में बैठे साजिद से संपर्क कर जैश ए मोहम्मद के आकाओं के संपर्क में आ चुका था।
खुफिया एजेंसियां अब शाकिर के राजस्थान में रहने का कारण तलाश रही हैं। यह भी माना जा रहा है कि राजस्थान की सीमा पर आतंकियों का कोई स्लीपर सेल है और पाकिस्तान जाने से पहले वह कुछ जानकारियां लेने वहां गया था।
विज्ञापन
हालांकि स्थानीय पुलिस भी लगातार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम पर नजर जमाए है। 12वीं पास शाकिर 39 दिन तक राजस्थान में रहकर देवबंद लौटा था।
ऐसे में पुलिस उसके राजस्थान कनेक्शन की तलाश कर रही है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि राजस्थान से सटी पाकिस्तान की सीमा पर आतंकियों की सक्रियता हो सकती है।
ऐसे में शाकिर वहां पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगनाओं तक पहुंचने के लिए जानकारी लेने गया होगा। हालांकि पड़ताल में जुुटी एजेंसियां अब कुछ और संदिग्धों को तलाश रही हैं।
उधर, दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शाकिर अंसारी ने बताया कि उसने अपने घरवालों को काफी पहले ही अपने मंसूबों केे बारे में बता दिया था। घरवालों ने उसे पाकिस्तान जाने से रोकने के लिए उसके भाई पासपोर्ट भी छिपा दिया था।
दिल्ली में बैठे साजिद ने उसे आश्वस्त किया था कि वह हर हाल में उसे पाकिस्तान भेज देगा। हालांकि शाकिर भी अपने पासपोर्ट को हासिल करने के लिए पूूरी कवायद में था। उधर, गिरफ्तारी के बाद शाकिर ने बेहद खौफनाक बयान दिया था।
इसके बाद पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि शाकिर के पास लैपटॉप भी होगा। इसे बरामद करने के लिए भी पुलिस उसके घर और अन्य संभावित ठिकानों को तलाश रही है।
संदग्धि आतंकी से मकान खाली कराया, जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी शाकिर अंसारी की गिरफ्तारी के बाद मकान मालिक ने उसके परिवार से मकान खाली करा लिया है। इसके बाद उसकी मां नसीमा बानो व पिता सईद अंसारी अपने रिश्तेदार के यहां चले गए हैं।
गौरतलब है कि संदिग्ध आतंकी शाकिर अंसारी का परिवार नगर के मोहल्ला अब्दुलहक (बड़जियाउलहक) में अरशद के मकान में किराये पर रहता था। बुधवार तड़के शाकिर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।
संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद से मकान मालिक अरशद का परिवार भयभीत है। उन्हें डर है कि कहीं पुलिस इस मामले में उनसे भी पूछताछ न करे। पुलिस के इसी झमेले से बचने के लिए बृहस्पतिवार सुबह अरशद ने शाकिर अंसारी के परिवार से मकान खाली करा लिया।
इसके बाद उसके मां बडजियाउलहक में रहने वाले अपने भाई नसीम उर्फ भूरा के पास सामान लेकर रहने चली गई। खुफिया विभाग के सूत्रों की मानें तो अब दिल्ली पुलिस शाकिर के मकान मालिक से भी पूछताछ कर सकती है।
वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाकिर के परिवार को मामले की पूरी जानकारी थी। शाकिर को पाकिस्तान अथवा किसी अन्य देश जाने से रोकने के लिए ही उन्होंने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। सूत्रों की मानें तो शाकिर पाकिस्तान भागने की फिराक में था। कोतवाल विजय प्रकाश का कहना है कि संदिग्धों पर पैनी निगाह है।