फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeking disclosure of robbery, off the market

डकैती के खुलासे की मांग, बाजार बंद

Fri, 23 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Seeking disclosure of robbery, off the market
मानव श्रृंखला बनाए व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के चिलकाना में चार दिन पहले ज्वैलर्स के यहां हुई डकैती के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर कस्बे के व्यापारियों ने सांकेतिक बंद रखकर एसएसपी के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन


चिलकाना के नया बाजार में 19 सितंबर में दोपहर में साढे़ पांच लाख रुपये की डकैती हो गई थी। पुलिस द्वारा अभी तक डकैती के मामले में कुछ भी सकारात्मक कार्रवाई न होने से नाराज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डॉ. कुलदीप के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारियों ने दो घंटे के लिये अपने प्रतिष्ठान बंद कर बस स्टैंड पर मानव श्रंखला बनाई।
विज्ञापन


इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि तीन दिन व्यतीत होने के बाद भी डकैतों को कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी वर्ग इस घटना से पूरी तरह डरे हुए हैं। कस्बे में दिन और रात के समय गश्त बढ़ाई जानी चाहिये जिससे व्यापारी वर्ग अपने को सुरक्षित महसूस कर सके। व्यापारियों ने कहा कि यदि यही स्थित बनी रही तो कस्बे के व्यापारियों को पलायन करने पर मजबूर होना पडे़गा। 

 कस्बे में दिनदहाडे़ हुई डकैती से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि चार दिनों       में डकैती की इस घटना का  खुलासा ना हुआ तो व्यापारी सड़कों पर आकर एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 

थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस घटना के खुलासे के बहुत नजदीक पहुंच गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


इस दौरान नीरज पंवार, अब्दुल मालिक, सलमान, अनुज जैन, दीपक जैन, संजय गोयल, मोंटू जैन, अभिनंदन जैन, फरमान अंसारी, लाला कुसुम चंद, सुधीर जैन, इरशाद, मनोज शर्मा, लियाकत कुरैशी, कुलबीर सैनी, सुधीर सैनी, सोनू सिंघल, मोनू सिंघल, गुरमीत सिंह, विनय गुप्ता, सीपी शर्मा, शोभित रोहिला, कश्मीरी लाल, अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed