{"_id":"5807ba6c4f1c1b1030703579","slug":"schoolgirl-blackmailed-by-rape-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दुष्कर्म की वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर में दुष्कर्म की वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर शहर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी के साथ थाना क्षेत्र के ही दूसरे मोहल्ले के युवक पर उसे बहाने से ले जाकर दुष्कर्म करने, उसकी वीडियो बनाने एवं फोटो लेकर ब्लैकमेल किए जाने की चर्चा शहर में है।
पुलिस ने इस प्रकार के किसी मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। चर्चा है कि शहर के एक गर्ल्स कॉलेज की कक्षा दस की छात्रा को कुछ दिन पूर्व एक युवक उसके घरवालों के शाकंभरी देवी दर्शन के बहाने से अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर ले गया।
आरोप है कि उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाई और उसके फोटो खींचे। बाद में उसे शहर में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों के होश उड़ गए।
परिजनों ने थाना पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने दहशत में छात्रा का स्कूल जाना बंद करा दिया। इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत किए जाने की भी चर्चा है।
इस बारे में पुलिस ने इस प्रकार की किसी शिकायत के आने से इंकार कर दिया है। डीआईजी जेके शाही ने भी इस प्रकार की कोई शिकायत उन्हें प्राप्त होने से इंकार किया है।