फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur mein pakada gaya barood

बारूद के ढेर पर थी दस हजार की आबादी

Sun, 30 Aug 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 30 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
saharanpur mein pakada gaya barood
शहर की घनी आबादी के बीच कई घरों में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था। थाना मंडी क्षेत्र में ही करीब दस हजार की आबादी बारूद के ढेर पर है। इस अवैध कारोबार की भनक लगने पर एसएसपी नितिन तिवारी के निर्देश पर थाना मंडी पुलिस ने तीन इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
विज्ञापन


यहां बड़ी मात्रा में बम, पटाखे, अनार सहित अन्य सामान बनाते हुए लोग पाए गए। छापे के दौरान सात आरोपी पकड़कर थाने लाए गए। छापे के दौरान कुछ लोग मौका पाकर भाग निकले। बोरों, कट्टों, थैलों और पल्लियों में भरकर सामान ले जाया गया। बरामद सामान की कीमत 25 लाख से भी अधिक मानी जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को एसएसपी नितिन तिवारी ने थाना मंडी पुलिस को सुबह घनी आबादी में अवैध पटाखा कारोबार के बारे में सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी एसके दुबे और एसएसआई के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर छापे मारे गए। आतिशबाजान, हाजी सराय और कुछ अन्य क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। घरों में अवैध रूप से आतिशबाजी का सामान तैयार कर रहे कुल सात लोगों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घरों से बड़ी मात्रा में बम, पटाखे, अनार और खुली विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इनको कट्टों, बोरों में समेटकर जब्त कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पटाखा निर्माण में प्रयुक्त होने वाले गंधक पाउडर और सोरा कट्टे में भरकर ले जाते मोहल्ला छिपीयान निवासी इकबाल पुत्र अब्दुल गफूर को रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मोहल्ला आतिशबाजान निवासी शरीफ के यहां से यह खरीद कर लाया है जो अपने मकान में पटाखे बनाते हैं। पुलिस ने मोहल्ला आतिशबाजान में शरीफ पुत्र यासीन के मकान पर छापा मार वहां से पटाखे बनाते मोहसिन पुत्र वहीद अहमद को पकड़ा, जबकि पुलिस को देख शरीफ पिछले गेट से भाग निकला।


बम पटाखों के 1520 नग सहित विस्फोटक मिश्रण सामग्री और इन्हें तोलने के इलेक्ट्रॉनिक कांटे कब्जे में लिये गये साथ ही अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पकड़े गए सामान की कीमत करीब 25 लाख आंकी गयी है। इसमें अधिकतर अनार हैं। उन्होंने बताया कि घरों में अवैध रूप से आतिशी कारोबार करने के मामले में मोहसिन, सलमान, सलीम, यासीन, अनवर, मुर्सलीन, इकबाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed