फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   rogues foray Nirankari Satsang Bhawan

निरंकारी सत्संग भवन में बदमाशों का धावा

Sun, 05 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
rogues foray Nirankari Satsang Bhawan
बदमाशों द्वारा बिखेरा गया सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शनिवार की रात आठ हथियारबंद बदमाशों ने फतेहपुर थाने के पास स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के चौकीदार को बंधक बना कर दो गैस सिलेंडर, एक एंप्लीफायर और एक हजार की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


विरोध करने पर चौकीदार के साथ मारपीट की गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश चौकीदार को सत्संग भवन के एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। सुबह जब सत्संगी पहुंचे तो वारदात का पता चला।
विज्ञापन


फतेहपुर थाने की इमारत से चंद कदमों की दूरी पर देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निरंकारी सत्संग भवन है। यहां पर छुटमलपुर निवासी शीशपाल पुत्र हरि सिंह चौकीदारी करता है। उसके अनुसार रात वह परिसर में ही अपने कक्ष के बाहर चारपाई पर सोया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में घुसे बदमाशों ने बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए मारपीट कर एक हजार की नगदी तथा उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाश उससे चंदे के जमा रुपये भी मांग रहे थे। एक बदमाश उसे लेकर सत्संग करने वाले हाल के पीछे बैठ गया अन्य ने उससे चाबियां लेकर सारे कमरे खंगाले।

शीशपाल के अनुसार करीब दो घंटे तक बदमाश वहां रहे। उन्हें जब कोई कीमती सामान नहीं मिला तो वे दो रसोई गैस सिलेंडर और एक एंप्लीफायर लेकर ही उसे एक कक्ष में बंद करके फरार हो गए। 


 रविवार सुबह आठ बजे जब सत्संगी और संचालिका हेमलता पहुंची तो चौकीदार ने शोर मचा कर अपने अंदर बंद होने की बात उन्हें बताई। इसके बाद उसे खोला गया। संचालक ओमकुमार के अनुसार करीब पैंतीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तहरीर थाने में दे दी गई है। सुबह आस पास के बागों में खोजने के बाद चौकीदार का छीना गया मोबाइल बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed