फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rod was in the hands of thieves across, referred

चोर के हाथ में आर-पार हुई रॉड, रेफर किया

Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rod was in the hands of thieves across, referred
चोर के हाथ में पार हुई रॉड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में मजनूवाला रोड पर एक प्लॉट से लोहे की स्क्रेप चोरी कर भागने का प्रयास कर रहा चोर दरवाजे में लगी लोहे की नुकीली रॉड हाथ में आरपार हो जाने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रॉड को हाथ से निकालते हुए नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मोहल्ला किला निवासी माजिद रविवार की देर रात सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास प्लॉट में लोहे की स्क्रैप चोरी कर रहा था।
विज्ञापन


उसने कुछ सामान उठाकर बाहर भी डाल रखा था। इस बीच उसे किसी के आने की आहट सुनाई दी तो वह जल्दबाजी में वहां से भागने लगा। इस दौरान जब वह प्लॉट की चारदीवारी में लगे लोहे के दरवाजे के ऊपर से कूदने लगा तो दरवाजे में लगी रॉड उसकी हथेली में आरपार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते वह चीखने चिल्लाने लगा। शोर की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के हाथ से रॉड निकालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए।
 
बाद में पुलिस ने सरकारी अस्पताल की टीम को मौके पर बुलाया। जिसके बाद पुलिस और सीएचसी की टीम ने मिलकर लोहे के दरवाजे के एक हिस्से को खोल लिया और उसी हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया।


जहां चिकित्सकों ने सुरक्षा पूर्वक रॉड को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्लॉट मालिक ने तहरीर नहीं दी है। अगर वह तहरीर देता है तो युवक के खिलाफ कार्रवाई का जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed