{"_id":"56f82d3e4f1c1b8d59f14eea","slug":"robbery-at-the-crusher-near-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास क्रेशर पर डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास क्रेशर पर डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट का पीड़ित मुंशी संजय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ लुटेरों ने शनिवार की रात थाना मिर्जापुर की बादशाहीबाग पुलिस चौकी के निकट एक क्रेशर पर धावा बोलकर यहां मौजूद कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा और लूटपाट करने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया।
बदमाश कर्मचारियों से 17500 रुपये और आठ मोबाइल फोन लूटने के साथ ही उनकी बाइक लेकर फरार हुए। लूटी गई बाइक पास ही खेत में पड़ी मिली।
कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी करने के बाद लौट गई।
वारदात करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दी गई। थाना मिर्जापुर की बादशाहीबाग पुलिस चौकी के निकट मेरठ निवासी रविंद्रपाल का शिवम नाम से स्टोन क्रेशर है। रात क्रेशर पर मेरठ निवासी मुंशी संजय और पास के गांव मगनपुरा निवासी चौकीदार यूसुफ के अलावा दुर्गा स्टोन क्रेशर का मुंशी काशीपुर निवासी कुलदीप और एक ट्रैक्टर एजेंसी का एजेंट सुशील राणा मौजूद थे।
इसी दौरान हथियारों से लैस आठ-दस बदमाशों ने क्रेशर पर धावा बोल दिया और सभी कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर उनके साथ मारपीट करने लगे।
बदमाशों ने मुंशी संजय से 4500 रुपये व दो मोबाइल, कुलदीप से 10500 रुपये एवं तीन मोबाइल, सुशील राणा से 2500 रुपये एवं दो मोबाइल और चौकीदार यूसुफ से एक मोबाइल फोन लूटने के बाद कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद कर्मचारियों की बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद करीब 11 बजे कर्मचारी कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस घंटों बाद मौका ए वारदात पर पहुंची। घटना जानकारी लेने के बाद जब पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की तो कर्मचारियों की बाइक पास ही एक खेत में पड़ी मिली।
मुंशी संजय की तरफ से थाना मिर्जापुर में तहरीर दी गई है। उधर थाना प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।