फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Robbers gang busted, three arrested

कलेक्शन करने वाले कर्मियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
Robbers gang busted, three arrested
पकड़ा गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कलेक्शन करने वाले फाइनेंसकर्मियों के साथ लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लूट करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि तीन अन्य बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से आधा किलो चांदी, 22 हजार की नगदी, कार, बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। नागल थाना क्षेत्र में पिछले दो माह में फाइनेंस कर्मियों से लूट की घटनाओं को लेकर बदमाशों की तलाश कर रही नागल पुलिस और स्वाट टीम को रविवार की शाम बड़ी
विज्ञापन


सफलता मिली। मुखबिर से बदमाशों के सिड़की रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस सिडकी रोड स्थित लाखनौर तिराहा पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर जाइलो कार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सुनीति ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम जसवंत निवासी ग्राम उमाही, नीटू निवासी रजूपुरा देवबंद तथा सेंटी निवासी ग्राम मड़की बताया।

पुलिस ने उनके पास से एक जाइलो कार, 2 बाइक, एक तमंचा, कारतूस, एक चाकू के अलावा एक टैबलेट, आधा किलो चांदी एवं 22 हजार रुपये बरामद किए।

एएसपी सुनीति ने बताया कि आरोपियों ने पांच सितंबर को सिड़की में पैट्रोल पंप के सामने फाइनेंसकर्मी दंपति यशवीर एवं सविता से एक लाख 80 हजार रुपये और टैबलेट लूटे थे। 12 अक्तूबर को नागल के हरदेवनगर में फाइनेंसकर्मी रवि गर्ग से 1.15 लाख रुपये, मोबाइल फोन एवं टैबलेट लूट लिए थे।


15 अक्तूबर को ग्राम कपासी के पास ग्राम दमकड़ी निवासी ज्वैलर्स अहसान सलमानी से करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, 800 रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे। 

एएसपी सुनीति ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि छह लोग तीन बाइकों पर सवार होकर कंधे पर पिट्ठू बैग डालकर निकलते थे, जिससे लोगों को छात्र होने का भ्रम होता था। जबकि पिट्ठू बैग में असलहा होते थे। दिन में लिंक रोड तथा कस्बों में घूम-घूम कर फाइनेंसकर्मियों द्वारा किए गए कलेक्शन की रेकी करते और एकांत में जाकर लूट कर लेते थे। रवि को उन्होंने पिछले वर्ष भी टपरी के पास लूटा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed