{"_id":"56ec53584f1c1bd3618b46ca","slug":"robbed-thrown-eye-chilli","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंक कर लूट लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च झोंक कर लूट लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को बाइकर्स गैंग ने लूट की दो वारदातों का अंजाम दिया और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। त्यौहार की नजदीकी के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं है।
लूट की पहली वारदात दिन में दो बजे गांव ढाकादेई निवासी दंपति के साथ हुई। गांव निवासी हसीबा अपने पति अयूब के साथ गांव दौलतपुर निवासी अपने भाई मंगत के घर जा रही थी।
जैसे ही ये लोग माजरी मोड़ पर पहुंचे तभी पीछे से आए दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर अयूब का मोबाइल, तीन हजार की नगदी और उसकी पत्नी हसीबा के कानों के कुंडल नोच लिए। पीछे से राहगीरों को आता देख बदमाश फरार हो गए।
दूसरी वारदात गांव दौलतपुर निवासी वाजिद के साथ हुई। वह पशु मंडी से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह माजरी मोड़ से थोड़ा आगे पहुंचा तभी बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने उसकी जेब में रखे रुपये लूटने का प्रयास किया तो वह बदमाशों से भिड़ गया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक कर मारपीट करते हुए 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
उसने कुछ राहगीरों के साथ बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग निकले। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच कर वारदात की जानकारी दी।
उधर बुधवार रात भी फर्नीचर व्यापारी से हुई लूट के मामले में कोई कार्रवाई करना तो दूर पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जबकि लोगों में रोष है। कोतवाल पवन शर्मा का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है।