{"_id":"585c1d694f1c1ba107e3a32b","slug":"remount-depot-arrested-suspected-kashmiri-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमाउंट डिपो से संदिग्ध कश्मीरी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमाउंट डिपो से संदिग्ध कश्मीरी युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
गिरफतारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित रिमाउंट डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में संदिग्ध कश्मीरी युवक घुस जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की।
सूचना मिलते ही आईबी, एलआईयू समेत संबंधित सभी एजेंसियां थाना जनकपुरी पुरी पहुंचकर संदिग्ध युवक से पूछताछ की, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग सका।
बुधवार की शाम को रिमाउंट डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों को संदिग्ध रूप से एक युवक घूमता हुआ नजर आया। वहां के लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी। संदिग्ध युवक के पैरामाउंट में घूमने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक से कई घंटों तक पूछताछ की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अब्दुल रज्जाक पुत्र मोहम्मद बशीर, निवासी तिलांगढ़, थाना नई मंडी, राजौरी, जम्म एंड कश्मीर बताया।
विज्ञापन
रिमाउंट डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में संदिग्ध युवक के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आईबी, एलआईयू एवं अन्य एजेंसियाें की टीम थाना जनकपुरी पहुंच गईं और पकड़े गए युवक से कई घंटे तक पूछताछ की। बृहस्पतिवार को भी पूछताछ की जारी रही।
पूछताछ में युवक से कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल नहीं हो सकी। युवक पागलों जैसी हरकतें कर रहा है। पुलिस उसे पागल मान रही है। फिर भी एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।