फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Redheads inspector with a knife, took away the pistol punk

दरोगा को चाकू से गोदा, पिस्टल लूट ले गए बदमाश

Sun, 28 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Redheads inspector with a knife, took away the pistol punk
घायल दरोगा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बाइक लूट की सूचना पर पहुंचे खलासी लाइन चौकी इंचार्ज पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही बदमाश उनका पिस्टल भी लूट ले गए।
विज्ञापन


घायल अवस्था में दरोगा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन


नवीन नगर निवासी बृजपाल का बेटा गाजियाबाद में एक बैंक में नौकरी करता है। अवकाश होने की वजह से वह शुक्रवार की रात घर लौट रहा था। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पिता बृजपाल उसे लेने रेलवे स्टेशन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने बृजपाल से बाइक लूट ली। बृजपाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लैपर्ड पर दो पुलिसकर्मियों के अलावा चौकी इंचार्ज अरविंद नैन भी अपनी बाइक लेकर मौके पर पहुंचे।

चौकी इंचार्ज ने लैपर्ड सवार पुलिसकर्मियों को दूसरी साइड में बदमाशों को तलाश करने के लिए कहा और बृजपाल को वह अपने पीछे बैठाकर बदमाशों का तलाश में निकल पड़े।

रेलवे कॉलोनी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास बने चौराहे पर वह पेड़ के नीचे खड़े होकर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगे। रात करीब 12:40 बजे एक बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही चौकी इंचार्ज की बाइक की चाबी निकाल ली।

बदमाशों को डराने के लिए चौकी इंचार्ज जैसे ही अपनी पिस्टल निकालने लगे तो बदमाशों ने उनसे पहले ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही चौकी इंचार्ज वहीं गिर पड़े, जबकि उनके साथ बृजपाल हमला होते ही वहां से भाग निकला।

इसके बाद बदमाश चौकी इंचार्ज की पिस्टल भी लूट ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी संजय सिंह, सीओ अब्दुल और कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे।


घायल चौकी इंचार्ज को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत को गंभीर मानते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए क्षेत्र के कुछ संदिग्ध युवकों को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed