फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   rape of women come to the fair Gugal

गुघाल मेले में आई महिला से गैंगरेप

Tue, 13 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 13 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
गुघाल मेला देखने आई एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। उसे बेहोशी की हालत में फेंककर आरोपी फरार हो गए। रविवार देर रात होश में आने पर अर्द्धनग्न हालत में महिला थाने पहुंची तो पुलिस भी दंग रह गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने से पुलिस काफी सतर्क है।
विज्ञापन


सरसावा थाने में रविवार रात करीब दो बजे एक महिला अर्द्धनग्न हालत में पहुंची। बदहवास महिला ने बताया कि वह सहारनपुर की रहने वाली है। रविवार को वह मेला गुघाल में आई थी। मेला देेखने के बाद वह घर जाने के लिए रिक्शे का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसके पास एक युवक आया। अचानक ही उसके नाक पर एक रुमाल रख दिया। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को लकड़ी छिलाई करने वाले एक कांटे पर पाया।
विज्ञापन


यह कांटा अंबाला रोड पर एक धर्मस्थल के पास है। इसी बीच उसे कुछ सुंघाने वाला युवक अपने तीन और साथियों के साथ आया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वह चीखती, चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी। इसी हाल में वह फिर से बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो देखा कि उसके तन पर नाम के ही कपड़े हैं। उसके साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी फरार हो गए। रात में ही वह किसी तरह थाने तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहले तो महिला के लिए कपड़े का इंतजाम किया, इसके बाद पुलिस ने उसकी तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही पुलिस ने महिला के बताए हुए पते के आधार पर छानबीन की तो अंबाला रोड पर चांद धर्मकांटे पर एक नाबालिग को उठाकर थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने महिला से उसकी पहचान कराई तो उसने उसे भी आरोपी बताया। इस पर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। आरोपी किशोर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि सहारनपुर का रिहान महिला को लेकर आया था। इसके अलावा उसका फुफेरा भाई थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का मढ़ निवासी वसीम और यमुनानगर निवासी फारूख भी साथ था।


किशोर ने बताया कि वसीम पहले भी कांटे पर आता जाता रहता था। सोमवार सुबह महिला को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पीड़िता ने पहचान लिया है। इसलिए उसे पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस छानबीन को लेकर काफी अलर्ट है। यह भी पता चला है कि आरोपी पक्ष की ओर से पुलिस पर काफी दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed