{"_id":"56fc192c4f1c1bc472f004ff","slug":"railway-colony-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कॉलोनी में लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कोतवाली सदर क्षेत्र की रेलवे कालोनी में चोरों का आतंक है। मंगलवार की रात चोरों ने रेलवे कर्मचारी के बंद मकान से 95 हजार रुपये, आभूषणों समेत करीब तीन लाख रुपये की चोरी कर लिए। कर्मचारी की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खान आलमपुरा रेलवे यार्ड में तकनीशियन के पद पर कार्यरत संदीप कुमार का रेलवे कालोनी में मकान है। उसके मुताबिक मंगलवार की शाम पांच बजे वह किसी काम से कैलाशपुर गांव गया हुआ था। घर पर परिवार के अन्य सदस्य भी नहीं थे।
बुधवार की सुबह ही सूचना मिली कि उसके घर चोरी कर ली गई है। घर आकर देखा तो दंग रह गया। चोर ताला तोड़कर कमरे में रखी 90 हजार रुपये की नगदी, 10 तोले सोने चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी, गुल्लक में रखे 5 हजार रुपये, कई जोड़े कपड़े, साड़ियां और बर्तन तक चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और चोरों के संबंध में सबूत जुटाए।
विज्ञापन
संदीप ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर चोरी के जल्द खुलासे की मांग की है। उधर, रेलवे कालोनी के आवास चारों तरफ पुलिस से घिरे हुए हैं। इसके बावजूद चोरी, झपटमारी, सट्टाबाजी सहित अन्य अपराधों को देखते हुए यह कालोनी अनसेफ है।
खलासी लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर थाना सदर की ही खलासी लाइन चौकी है। रेलवे कालोनी से मिशन कंपाउंड की ओर आते समय चंद्र नगर चौकी है। छोटी लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर आईटीसी के पास हर समय पुलिस की पिकेट मौजूद रहती है।
दिल्ली रोड की ओर निकलने वाले रास्ते पर भी कुछ आगे चलकर हसनपुर चौकी भी है। इसके बावजूद पुलिस के सभी सुरक्षा घेरे तोड़ते हुए चोर बेखौफ अंदाज में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।