{"_id":"56edacd54f1c1b29178b49ce","slug":"punctured-car-drove-drunk-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दौड़ाई पंक्चर कार, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में दौड़ाई पंक्चर कार, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
कार से टकराकर घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश कैंप में शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत्त युवकों ने पंक्चर वाली कार तेज रफ्तार से दौड़ाया। कार की चपेट में आकर दंपति समेत चार लोग घायल हो गए जबकि कई अन्य लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।
उधर, हादसे के बावजूद पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर मिलने का इंतजार करती रही। नुुमाइश कैंप क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे स्विफ्ट कार तेज रफ्तार के साथ दौड़ती नजर आई।
उत्तमदास वाली रोड पर गोपाल नगर की ओर जाती इस कार का चालक नशे में धुत था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार पंक्चर होने के बावजूद वह उसे दौड़ा रहा था।
विज्ञापन
कई राहगीरों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई लेकिन नुमाइश कैंप चौकी के सामने टहलकर वापस लौट रहे गढ़ी मलूक निवासी 40 वर्षीय संदीप और उसकी 36 वर्षीय पत्नि सुषमा कार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा क्षेत्र के ही अजय कुमार और विकास को काफी चोटें आईं।
पुलिस को सूचना दी गई मगर कार का चालक और इसमें सवार दो अन्य युवक पकड़े नहीं गए। घायल दंपति को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबकि अन्य दो घायलों ने किसी निजी चिकित्सक से उपचार कराया। गोपाल नगर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कार सवार लक्ष्मपुरी क्षेत्र के थे।
आरोप है कि पुलिस ने घटना में काशी नाम के एक युवक को हिरासत में भी लिया। मगर, पूछताछ की रस्म पूरी करके उसे छोड़ दिया गया। उधर, नगर कोतवाल संजय पांडे का कहना है कि तहरीर न मिलने के कारण अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। कुछ युवकों से पूछताछ हुई थी, लेकिन वे घटना में शामिल नहीं निकले।