फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protesters attacked police, broke vehicles

प्रदर्शनकारियों ने बोला पुलिस पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं

Tue, 03 Apr 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 03 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Protesters attacked police, broke vehicles
बेहट में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बेहट में एससी एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भडके दलित समाज के लोग और पुलिस के बीच टकराव हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर पुलिस को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


पुलिस के दो वाहनों में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने लाठी फटकारी, साथ ही हवा में गोली भी चलाई। बाद में अफसरों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। दलित समाज के लोगों ने गांव बावैल बुजुर्ग में सुबह लगभग साढ़े दस बजे सड़क पर लोहे के पोल डालकर दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने दलितों को दो मिनट में जाम खोलने की चेतावनी दी। लोगों ने जाम नहीं खोला तो पुलिस ने उन पर लाठियां फटकारीं। पुलिस के बल प्रयोग करने पर प्रदर्शनकारी भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि पुलिस ने जाम खुलवाने की अपील करने की बजाय सीधे दो मिनट का समय देकर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इससे लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ में शामिल महिलाओं ने पास की ही एक दीवार से ईंटें निकालकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। 

 इससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागने लगे। पुलिस ने एक राउंड फायरिंग भी की। लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ता ही गया। लोगों ने पुलिस की डायल 100 एवं एंटी रोमियो गाड़ियों पर अपना गुस्सा उतारा।

गाड़ियों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव और फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीओ शिवराज सिंह, एसडीएम वैैभव शर्मा एवं तहसीलदार हर्ष चावला भी पहुंचे। साढ़ौली कदीम के ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम एवं बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने समझाकर लोगों को शांत कराया। लगभग दो घंटे बाद लोगों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने और लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया।


 - ग्राम बाबैल बुजुर्ग में पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना पुलिस की गलती का नतीजा रही।
बाबैल बुजुर्ग की घटना को छोड़कर जिले भर में बंद के दौरान शांति रही। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तरफ से पूरे आंदोलन की वीडियोग्राफी कराई गई है। फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जाएगी।
बबलू कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed