फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Principal supporters and villagers clash

प्रधान समर्थकों और ग्रामीणों में संघर्ष

Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Principal supporters and villagers clash
संघर्ष के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गागलहेड़ी के गांव ठोकरपुर में मामूली बात को लेकर प्रधान समर्थकों और ग्रामीणों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्ष के 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गांव ठोकरपुर में शादी में बज रहे डीजे पर डांस को लेकर राजू पुत्र मामराज और विजेंद्र पुत्र समेरचन्द्र के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान शमशाद ने दोनो पक्षों को शांत करते हुए बिजेंद्र को समझाते हुए उसे घर ले जाकर छोड़ दिया। आरोप है कि इससे उत्तेजित कुछ लोगों ने प्रधान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी खबर जैसे ही प्रधान पक्ष के लोगों को लगी तो दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ। संघर्ष के दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई।

करीब आधा घंटा तक चले इस संघर्ष में दोनों पक्षों के अरविंद, रविंद्र, राजू, बिजेंद्र, सोनी, प्रवीण, अनीस अहमद, आरिफ, तालीम, दिलबहार और गुलफाम घायल हो गए।

झगड़े की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को दौड़ाया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि प्रवीण पुत्र अतर सिंह अपने मुर्गी फार्म से देर रात घर लौट रहा था तो प्रधान पक्ष के कुछ युवकों ने उसके साथ बिना

वजह मारपीट की। प्रवीण ने यह बात सोनी पुत्र जयचंद को बताई। सोनी भी आरोपी युवकों से बात करने गया तो उसकी भी पिटाई कर दी। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में संघर्ष हो गया।

किसी तरफ से कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 15 लोगों को नामजद समेत 20 के विरुध आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 353, 332, 323, 336, 504, 506  के तहत मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी।


एसओ ने बताया कि गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में तनावपूर्ण शांति है। किसी को शांति व्यवस्था से खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed