फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pregnant Married killing, burning body

गर्भवती विवाहिता की हत्या, शव जलाया

Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pregnant Married killing, burning body
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बड़गांव में दहेज की खातिर ससुरालियों ने एक महिला की हत्या कर दी। मायके वालों को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


थाने पहुंचे मायके के लोगों ने पति सहित चार ससुरालियों पर ये आरोप लगाते हुए  दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि वह सात माह की गर्भवती थी। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन उनके घर पर पुलिस को ताला लटका मिला।
विज्ञापन


नानौता थाने के गांव शेखुपुरा निवासी मृतका के भाई बिजेंद्र ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन बरखा की शादी तीन वर्ष पहले थाना बड़गांव के नन्हेड़ा कला गांव निवासी जितेंद्र पुत्र समय सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल के लोग तभी से ही उसे दो लाख रुपये की मांग करते हुए परेशान कर रहे थे। आरोप लगाया कि शनिवार को पति, ससुर, जेठ, जेठानी ने मिलकर बरखा की हत्या कर दी और उन्हें सूचना दिए बगैर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


बरखा सात माह की गर्भवती थी। रविवार की सुबह उन्हें पता चला जिसके बाद वे थाने पहुंचे। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुर समय सिंह, पति जोगेंद्र, जेठ सुरेंद्र और जेठानी पूनम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed