{"_id":"6ae4c6a250cd60f4b4027156","slug":"a-person-on-a-motorcycle-snatched-a-purse-from-the-wife-of-a-retired-subedar-in-defence-enclave-meerut-news-c-72-1-mct1011-161961-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डिफेंस एन्क्लेव में रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी से बाइक सवार ने पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डिफेंस एन्क्लेव में रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी से बाइक सवार ने पर्स लूटा
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने शुक्रवार शाम चार बजे सेवानिवृत्त सूबेदार कुंवर पाल सिंह की पत्नी अनीता सिंह से पर्स लूट लिया। वारदात के समय महिला बाजार में सब्जी लेने के लिए जा रही थी। पर्स में एक हजार रुपये, मोबाइल व एटीएम कार्ड था। लूट करने के बाद बदमाश हाईवे की ओर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में जुट गई है।
डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार कुंवर पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अनीता सिंह शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से सब्जी लेने के लिए निकली थीं। वह घर से कुछ दूरी पर ही पहुंची थीं कि इसी दौरान हेलमेट पहने एक बदमाश वहां पहुंच गया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, आरोपी ने उन्हें निशाना बना लिया। बदमाश महिला का मोबाइल फोन, पर्स में रखे एक हजार रुपये और कई एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गया।
अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुका था। दिन दहाड़े कॉलोनी में महिला से लूट की खबर से लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी दिखाई दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि बदमाश की तलाश के लिए दो टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --