{"_id":"6ae4be4afd76afbe720f15f5","slug":"when-his-mother-refused-to-give-him-money-for-alcohol-a-son-locked-her-inside-the-house-and-set-it-on-fire-a-gas-cylinder-exploded-leaving-the-son-with-burn-injuries-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161430-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को घर में बंदकर लगाई आग, फटा सिलिंडर एएफओ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को घर में बंदकर लगाई आग, फटा सिलिंडर एएफओ झुलसे
विज्ञापन
-सिलिंडर फटने से झुलसे फायरकर्मी, आरोपी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
जहांगीरपुरी में मां से विवाद के बाद शुक्रवार सुबह एक बेटे ने घर में आग लगा दी। उसकी मां घर के अंदर ही मौजूद थीं। स्थानीय लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया। धमाके में दमकल विभाग के सहायक अग्निशमन अधिकारी (एएफओ) अंकित (32) झुलस गए।
पुलिस के मुताबिक, उनका शरीर करीब 25 फीसदी झुलस गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भरत (30) अपनी मां राजरानी के साथ जहांगीरपुरी स्थित मकान में रहता है। वह शराब पीने का आदी है। शुक्रवार सुबह वह अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर घर में आग लगा दी। आग लगने के समय उसकी मां घर के अंदर मौजूद थी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:23 बजे जहांगीरपुरी स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान में घर में रखा गैस सिलिंडर अचानक फट गया। इसकी चपेट में आने से एएफओ अंकित झुलस गए। उनके शरीर का करीब 25 फीसदी हिस्सा जल गया। उन्हें पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया गया। दोपहर करीब ढाई बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
एम्स में चल रहा फायरकर्मी का इलाज : घटना में घायल एएफओ अंकित को पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज : पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुरी थाने में विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आग लगाने की वजह और तरीके की जांच कर रही है।