फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for cattle smuggling in Kithaur

Meerut News: किठौर में गोवंश तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cattle smuggling in Kithaur

विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात वध के लिए ले जा रहे एक प्रतिबंधित पशु को मुक्त कराया है। इस मामले में एक पिकअप गाड़ी और उसके चालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक सूचना के आधार पर प्रतिबंधित पशु ले जा रही पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने गाड़ी भगा दी, जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया। गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई और चालक कासमपुर माछरा निवासी कुलदीप उर्फ सोनू पंडित भागते समय पत्थर से टकराकर चोटिल हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी कई बार पशु की तस्करी कर चुका है और उस पर 25000 रुपये का इनाम है। पुलिस ने गाड़ी से एक जिंदा प्रतिबंधित पशु और रस्सी बरामद की। सीओ दिव्य ज्योति राय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और गाड़ी सीज कर दी है।
विज्ञापन

----------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed